सीजी न्यूज ऑनलाइन, 08 मार्च । कोरबा में एक आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई. आरक्षक नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला और मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया. इस घटना में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल आरक्षक को राहगिरों ने डायल 112 की सहायता से कटघोरा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आरक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

