*पड़ोसी लड़के को पीटने के बाद ट्रैफिक आरक्षक का केनवुड सेट तोड़ की मारपीट, काॅलर पकड़ भरे चौराहा हंसिया लहराता रहा शराबी*

*पड़ोसी लड़के को पीटने के बाद ट्रैफिक आरक्षक का केनवुड सेट तोड़ की मारपीट, काॅलर पकड़ भरे चौराहा हंसिया लहराता रहा शराबी*


पड़ोसी लड़के को पीटने के बाद ट्रैफिक आरक्षक का केनवुड सेट तोड़ की मारपीट, काॅलर पकड़ भरे चौराहा हंसिया लहराता रहा शराबी

भिलाई नगर, 4 जनवरी।कुंदरापारा गांधीनगर कुम्हारी में निवासी चिंता राम साहू ने बीती दोपहर शराब के नशे में पड़ोसी 17 वर्षीय छात्र से गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। उस पर नशे का शुरूर इतना गहरा हो चुका था कि समीप ही चौराहे पर तैनात ट्रैफिक आरक्षक से वह जा भिड़ा। उसके आरक्षक का केनवुड सेट तोड़ा और मारपीट करते हुए हंसिया से वार का प्रयास किया। अन्य ट्रैफिक कर्मियों ने आरक्षक को बचाया और आरोपी को पकड़ कुम्हारी थाना ले गए। 

कुम्हारी थाना के एएसआई मानसिंह सोनवानी ने बताया कि गांधी नगर कुम्हारी निवासी चिंताराम साहू पिता सोहनराम ने बीती दोपहर छक कर शराब पी और पड़ोसी 17 वर्षीय लड़के को सामने देख गाली देने लगा। जब उसने मना किया तो उससे मारपीट की। लड़का थाना पहुंच रिपोर्ट करवा रहा था तभी चिंता राम समीप ही चौक पर डीएमसी पांईट पर ट्रैफिक सम्हाल रहे आरक्षक वी मोहन राव से उलझ गया। गाली गलौज करते हुए उसने आरक्षक से मारपीट शुरू कर दी। चिंताराम पर नशा इतना हावी था कि उसने यातायात मुख्यालय से मोहन को मिला केनवुड सेट भी तोड़ दिया। इसी बीच मोहन राव से मारपीट कर रहे सहायक उप निरीक्षक निर्दोष एक्का, संजीव अहिरवार, संतोष कुर्रे ने बीच बचाव किया तो चिंता राम घर से हंसिया लेकर फिर मोहन की तरफ मारने दौड़ा, अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ा और कुम्हारी थाना ले आए। पड़ोसी छात्र की रिपोर्ट पर आरोपी चिंताराम के खिलाफ 294, 323, 506 और आरक्षक मोहन राव की रिपोर्ट पर धारा 186, 294, 323, 353, 427, 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।