ऋचा प्रकाश, नम्रता गांधी दिल्ली के लिए रिलीव, प्रसन्ना भी जाएंगे

ऋचा प्रकाश, नम्रता गांधी दिल्ली के लिए रिलीव, प्रसन्ना भी जाएंगे


🛑 10 प्रमोटी आईएएस को 2016 से 19 बैच अलॉट

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 06 मार्च। धमतरी और दुर्ग जिले की दोनों महिला कलेक्टर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दी गई है। इनमें दुर्ग की ऋचा प्रकाश और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी शामिल हैं। नम्रता, केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में उप सचिव और ऋचा प्रकाश केंद्रीय वाणिज्य उद्योग विभाग में पदस्थ की गयीं हैं।

बजट सत्र निपटने के बाद उच्च शिक्षा सचिव प्रसन्ना भी दिल्ली जाएंगे। प्रसन्ना ने भी प्रतिनियुक्ति का आवेदन दिया है जिसे राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।