दुर्ग 04 मार्च । दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुलेश्वरी देवांगन विजय हुई है। अध्यक्ष पद पर उनका मुकाबला कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोषी कृष्णा देशमुख से था। इस चुनाव में श्रीमती कलेश्वरी देवांगन को कल तेरा मत प्राप्त हुए थे जबकि संतोषी कृष्ण देशमुख को 11 मत मिले। पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कीर्ति नायक विजयी हुई है।
जनपद पंचायत दुर्ग के प्रथम सम्मेलन एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन के सभागार में प्रारंभ हुआ इस निर्वाचन कार्य के रिटर्निंग अफसर हरबंस मिरी थे। पहले अध्यक्ष पद के लिए मतदान एवं बाद में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। दुर्ग जनपद के लिए 24 सदस्यों के द्वारा मतदान किया गया। जिसमें भाजपा की समर्थित प्रत्याशी कुलेश्वरी देवांगन को कल 13 मत प्राप्त हुए एवं कांग्रेस की समर्थित प्रत्याशी संतोषी कृष्ण देशमुख को 11 मत प्राप्त हुए। प्रकार भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुलेश्वरी देवांगन ने विजय प्राप्त की उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है।
पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष बनी कीर्ति नायक
भाजपा समर्थित कीर्ति नायक जनपद पंचायत पाटन के नए अध्यक्ष होगी। उन्होंने कांग्रेस की समर्थित प्रत्याशी रश्मि वर्मा को परास्त किया। जनपद सभागार में आयोजित जनपद पंचायत पाटन की प्रथम सम्मिलन में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। बता दे कि रिश्ते में कीर्ति नायक रश्मि वर्मा की भांजी है। कीर्ति नायक को 18 वोट और रश्मि वर्मा को 07 वोटर मिले।

