🛑 सिलेंडर फटने के बाद भी की तीन गाड़ी पानी की बौछार
दुर्ग 04 मार्च । उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि ग्राम सेलूद में उमेश देवांगन के धर पर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दुर्ग की फायर टीम द्वारा तीन गाड़ी पानी की बौछार कर भीषण आज पर काबू पाया गया इस दौरान घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए। अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान पर खेलते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग एवं सीआरएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की दमकल टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए घर के अंदर घुस कर लगी भीषण आग पर क़ाबू पाया और आग पर क़ाबू पाने में 3 अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया और आग को आसपास के घरों की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया। घर में रखे सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए।
आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात माना जा रहा है ।
जिसकी जांच फिलहाल पुलिस द्वारा किया जा रहा है। अग्निशमन कर्मी विजय चतुर्वेदी (दल प्रभारी) फायरमैन. मनोज सोनवानी, कुंजेश देशमुख, रूपेन्द्र देशमुख, शारदा प्रसाद
द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।

अग्नि सामान अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किसी भी आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन कार्यालय के दूरभाष नंबर – 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112 पर संपर्क करने की अपील की है।

