शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर 40 कट्टा चावल की चोरी

शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर 40 कट्टा चावल की चोरी



भिलाईनगर 03 मार्च। नंदिनी थाना अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 40 कट्टा चावल चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।
नंदिनी पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 12 सुपेला निवासी ईश्वर सिंह(35 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम- पिटौरा में जय महिला स्व: समूह शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समेन का काम करता है। 26 जनवरी को 485 कट्टा पीडीएस का चांवल आया था। इसमें 28 जनवरी तक 20 कट्टा चांवल वितरण कर शाम करीब 4 बजे दुकान बंद कर घर भिलाई चला गया था। 4 फरवरी की सुबह 10 बजे शासकीय उचित मूल्य की दुकान पिटौरा आया तो देखा दुकान की दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था। दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो दुकान के अंदर रखे पीडीएस का चावल का स्टाक मिलान किया तो स्टाक में से 40 कट्टा चांवल नहीं था।