*बीएसपी के एक जीएम एवं एक एजीएम सहित जिले से 90 संक्रमित, पदुम नगर भिलाई 3 से एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित , जिले की पॉजिटिविटी दर बढ़कर हुई 4.6 प्रतिशत*,

*बीएसपी के एक जीएम एवं एक एजीएम सहित जिले से 90 संक्रमित, पदुम नगर भिलाई 3 से एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित ,  जिले की पॉजिटिविटी दर बढ़कर हुई 4.6 प्रतिशत*,


बीएसपी के एक जीएम एवं एक एजीएम सहित जिले से 90 संक्रमित, पदुम नगर भिलाई 3 से एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित ,  जिले की पॉजिटिविटी दर बढ़कर हुई 4.6 प्रतिशत,

दुर्ग 4 जनवरी । जिस में जिला दुर्ग में आज कोरोना संक्रमित 90 मरीज मिले हैं। जिस में सर्वाधिक 44 मरीज भिलाई से, दुर्ग से 20 ,रिसाली से 15, चरोदा से 7, निकुंभ एवं धमधा ब्लॉक से 2- 2 संक्रमित मरीज मिले हैं। पदुम नगर भिलाई 3 से एक ही परिवार के तीन सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। के अलावा भिलाई इस्पात संयंत्र के एक महा प्रबंधक एवं एक सहायक महाप्रबंधक भी संक्रमित पाए गए हैं। जिले में पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 4.6% हो गई है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में आज विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 1940 सैंपल एकत्रित किए गए थे इन सैंपल में से 90 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है जिसके कारण जिले में अब कोरोना पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 4.6% हो गई है। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या पढ़कर 237 पहुंच गई है। आज सर्वाधिक 44 पॉजिटिव मरीज भिलाई क्षेत्र से मिले हैं इसके बाद दुर्ग से 20 संक्रमित मरीज मिले हैं। डॉ ठाकुर ने बताया कि जिले में कोविड-19 महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव के लिए जिले के नागरिकों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। जिसके तहत भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए । बीमार एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा समय-समय पर अपने हाथ एवं चेहरे को साफ रखना चाहिए। तभी इस बीमारी से बचा जा सकता है।

पदुम नगर भिलाई 3 से एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित

 पदुम नगर भिलाई 3 से एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं । एक 58 पुरुष एक 48 वर्षीय महिला एवं एक 19 वर्षीय युवती शामिल है। इसके अलावा 23 परिवार ऐसे भी हैं जिनके घरों से दो – दो सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।

बीएसपी से जीएम एवं एजीएम भी संक्रमित

भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है जिसमें एक बीएसपी के महाप्रबंधक एवं एक सहायक महाप्रबंधक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव प्राप्त हुई है इसके अलावा 9 लोगों में संयंत्र कर्मियों के परिजन की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।