*कार टक्कर में कालेज की सहायक प्राध्यापिका घायल, सेक्टर-5 में दुर्घटना*

*कार टक्कर में कालेज की सहायक प्राध्यापिका घायल, सेक्टर-5 में दुर्घटना*


कार टक्कर में कालेज की सहायक प्राध्यापिका घायल, सेक्टर-5 में दुर्घटना 

भिलाई नगर, 5 जनवरी। टाउनशिप में आज सुबह कार से काॅलेज जा रही सहायक प्राध्यापिका सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं हैं। भिलाई नगर पुलिस ने इस मामले में अल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एएस 7365 के चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रगति नगर रिसाली सड़क 11 निवासी शासकीय कालेज भिलाई-3 मे सहायक प्राधापक श्रीमती उमा आडिल (48 वर्ष) सुबह करीबन 11 बजे प्रगति नगर से भिलाई-3 कालेज अपनी मारुति इस्टीलो जेन क्रमांक सीजी 07 एमए 5512 से जा रही थीं। फारेस्ट एवेन्यू रोड जेपी चौक के पहले सेक्टर-5 में मारुति अल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एएस 7365 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक गलत दिशा से लाते हुये कार को ठोकर मार दी। एक्सीडेंट से श्रीमती आडिल के दोनों पैर के घुटने एवं पीठ में चोट आई है और उनकी कार सामने से क्षतिग्रस्त हो गयी। अल्टो चालक वाहन समेत निकल गया। रिपोर्ट बाद कोतवाली पुलिस अल्टो और उसके चालक को तलाश रही है।