भिलाई में विवाहित महिला ने तीन युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती

भिलाई में विवाहित महिला ने तीन युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती


🛑 जामुल पुलिस दे रही आरोपियों को संरक्षण, दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर अपराध दर्ज

भिलाई नगर 01 मार्च। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आम्रपाली कॉलोनी के पीछे बॉम्बे आवास निवासी विवाहित महिला ने मोहल्ले के तीन युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। उसके साथ ही जामुल पुलिस द्वारा मारपीट से संबंधित मामले में प्राथमिक की दर्ज करने तथा गैंगरेप के संबंध में कोई भी मामला दर्ज नहीं करने का आरोप भी लगाया है। घटना के बाद से मारपीट से घायल महिला जिला अस्पताल दुर्ग में इलाज करा रही है। जामुल पुलिस के द्वारा पीड़िता की रिपोर्ट पर से चंपा विश्वकर्मा , पिंकी , रजनी , रवि विश्वकर्मा के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दूसरे पक्ष में पिंकी विश्वकर्मा उम्र 35 की रिपोर्ट पर से महिला एवं उसके पुत्र के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। इस संबंध में जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे ने कहा कि 27 फरवरी की दोपहर को दोनों ही पक्षों के मध्य पुरानी रंजिशवश मारपीट हुई थी। दोनों ही पक्षों के खिलाफ अपराध भी दर्ज किया गया है घटना के दिन महिला के द्वारा गैंगरेप का उल्लेख नहीं किया गया था। अस्पताल में जाने के बाद महिला के द्वारा गैंगरेप के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस महिला के खिलाफ पूरे मोहल्ले वालों के द्वारा आवेदन दिया गया है।
पीड़िता ने मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान में उल्लेखित किया है कि मोहल्ले के दया विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा एवं गोलू के द्वारा 27 फरवरी की दोपहर को फोन किया गया एवं उसे अपने घर पर बुलाया मारपीट करते हुए हाथ पकड़ कर तीनों युवक घर के अंदर ले गए। इस दौरान आरोपी की मां एवं बहन भी घर पर उपस्थित थी मुझे अंदर ले जाने पर आरोपियों की मां एवं बहन घर से बाहर निकल गई। तीनों ही युवकों के द्वारा निवस्त्र करके दुष्कर्म किया गया। जामुल थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम से पीड़िता ने अवगत कराया। मारपीट की दोनों ही पक्षों की ओर से अपराध दर्ज किया गया। परंतु गैंगरेप से संबंधित कोई मामला जामुल पुलिस के द्वारा दर्ज नहीं किया गया। जामुल पुलिस के द्वारा मुलायजा कराने के नाम पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आश्वस्त किया था कि महिला पुलिसकर्मी की उपस्थिति में दुष्कर्म संबंधित मामला दर्ज किया जाएगा। घटना हुए आज तीसरा दिन हो चुका है परंतु जामुल पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के मामले में मेरी ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई है। बल्कि दूसरे पक्ष को जामुल पुलिस के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। पीड़िता ने कहा कि यदि पुलिस के द्वारा मेरे साथ न्याय नहीं किया गया तो आत्महत्या करने के लिए विवश हो जाऊंगी।