जिले में कोरोना का संक्रमण 5 दिन में बढ़ा 8 गुना, बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक 3 सहायक प्रबंधक एक डॉक्टर सहित 196 पॉजिटिव, संक्रमण की दर 7% पर
दुर्ग 5 जनवरी। दुर्ग जिले में आज कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े ने रिकॉर्ड बढ़ोतरी करते हुए करीब 200 की संख्या तक पहुंच गया है आज कल 196 संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें बीएसपी से एक मुख्य महाप्रबंधक 3 सहायक प्रबंधक सहित 40 संक्रमित मरीज मिले हैं जिले से चार ऐसे परिवारों की पुष्टि हुई है जिनके तीन तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। केवल 5 दिन में ही 8 गुना संक्रमण बढ़ गया है जिले में आज पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 7% पहुंच गया है हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा पाबंदियां भी बढ़ा दी गई है। अब अंत्येष्टि एवं दशगात्र के कार्यक्रमों में जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में आज विभिन्न जांच केंद्रों से कॉल 2799 सैंपल एकत्रित किए गए थे । जिसमें से 196 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है । जबकि आज 14 संक्रमित मरीजों ने ठीक होकर वापसी की है तालपुरी लोटस कॉलोनी, धमधा, चौहान टाउन एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर ब्राह्मण पारा दुर्ग से एक ही परिवार के तीन – तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं । जबकि बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र से कुल 40 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें से एक मुख्य महाप्रबंधक( सीजीएम) , 3 सहायक प्रबंधक एक डॉक्टर भी शामिल है। डॉ ठाकुर ने बताया कि जिले में लगातार संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा है। 1 जनवरी को 24 संक्रमित मरीज मिले थे आज 5 जनवरी को बढ़कर 196 तक संख्या पहुंच गई है। संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के सभी नागरिकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

