सेक्टर-6 में पत्नी और साली से जमकर मारपीट, जुर्म दर्ज
भिलाई नगर, 5 जनवरी। कल रात बहन के साथ सब्जी लेकर घर लौटी महिला से उसके पति ने जमकर मारपीट की। बीचबचाव करने आई पत्नी की बहन की भी आरोपी ने पिटायी कर दी। मामले की रिपोर्ट पर भिलाई नगर थाना में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर 6 सड़क 38 क्वाटर नं. 9 ए निवासी 32 वर्षीय सोना दत्ता का 9 माह पूर्व तेजपाल सिंह पिता स्व. गुरनेट सिंह के साथ विवाह हुआ और तब से वह पति के साथ अपने मायके में ही रह रही है। तेजपात आये दिन छोटी छोटी घरेलु बातों को लेकर सोना से विवाद कर लड़ाई झगड़ा मारपीट करते करता है। कल रात्रि करीबन 9:30 बजे सोना अपनी बहन लीना दत्ता शर्मा के साथ सब्जी लेने के लिये सेक्टर 6 ई मार्केट गयी हुयी थी। वापस आयी तो खाना बनाने के नाम पर तेजपाल विवाद कर गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने सोना की बहन लीना दत्ता आयी तो तेजपाल सिंह ने उससे भी मारपीट की। सोना के दाहिने हाथ, पीठ, पेट, कान एवं नाक में चोट आई है जबकि लीना की आंख के पास चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद आज तेजपाल के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

