*लड़की ने चाकलेट लेने से मना किया तो तीन भाइयों ने जबरन घर में घुस माँ-बेटी को पीटा*

*लड़की ने चाकलेट लेने से मना किया तो तीन भाइयों ने जबरन घर में घुस माँ-बेटी को पीटा*


लड़की ने चाकलेट लेने से मना किया तो तीन भाइयों ने जबरन घर में घुस माँ-बेटी को पीटा

भिलाई नगर, 6 जनवरी। बर्थ डे पर लड़की को जबरन चाकलेट दे रहे युवक को मना करना उसे नागवार गुजरा और उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर घर में जबरन घूस लड़की और उसकी मां की पिटाई कर दी। रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34, 452 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर दुर्गा किराना स्टोर्स के पास कैम्प-1 निवासी 34 वर्षीय शहाना खातून अपने बच्चों के साथ घर पर थी। कल उनकी बेटी का जन्मदिन था। सुबह मोहल्ले का सलमान उनके घर के सामने आकर उनकी लड़की रूखसार को जबरन चाकलेट देने लगा, जिसे लेने से उसने मना कर दिया। इसी बात से नाराज सलमान अपने भाई शाहरूख और अरबाज के साथ दोपहर को आकर रुख़सार को गालियां देने लगे। जब शहाना ने विरोध किया तो उसे भी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते उनके घर में घुस गए और दोनों को डंडे से मारपीट करने लगे। पड़ोसी दीपक गुप्ता और मो अयूब के बीचबचाव करने पर तीनों वहां से भाग निकले। मारपीट से शहाना के सिर, दाहिने पंजे, बांया कंधा व सीना में चोट आई है जबकि रूखसार खातून को धक्का देने से उसके सिर में चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद छावनी पुलिस ने शहाना की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया है।