बिग ब्रेकिंग : कोविड-19 के प्रकोप से जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूल कल से आगामी आदेश तक बंद, चलेगी ऑनलाइन कक्षाएं
दुर्ग 6 जनवरी । कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बाद जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूल 7 जनवरी से आगामी आदेश तक बंद रहेंगे । ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ रहेगी ।
जिले में लगातार कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों को कल से आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है । कलेक्टर के निर्देशानुसार कल 7 जनवरी 2022 से जिले के शासकीय एवं निजी स्कूल में कक्षा 1 से लेकर 12 तक की कक्षाएं बंद रहेंगे । विकल्प के तौर पर सभी कक्षाएं ऑनलाइन लगेगी । इस आदेश की पुष्टि करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि यह आदेश सभी शासकीय एवं निजी स्कूल को दे दिया गया है । जिन स्कूल मे 15 से 18 वर्ष के के छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है । उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराएं जाने कहा गया है । प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाळा मे मध्यान भोजन के लिये पूर्व की भाती सुखा राशन की वितरण की तैयारी की जा रही है ।

