*कल्याण महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा कोरोना काल में सहायक प्राध्यापक के निष्कासन मामले में श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ ने उच्च शिक्षा विभाग को कार्रवाई के दिए निर्देश*

*कल्याण महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा कोरोना काल में सहायक प्राध्यापक के निष्कासन मामले में श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ ने उच्च शिक्षा विभाग को कार्रवाई के दिए निर्देश*


कल्याण महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा कोरोना काल में सहायक प्राध्यापक के निष्कासन मामले में श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ ने उच्च शिक्षा विभाग को कार्रवाई के दिए निर्देश 

भिलाई नगर 7 जनवरी ।  कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर के मानसेवी सहायक प्राध्यापक नितेश गुप्ता को कोरोना काल मे निष्कासित किए जाने की शिकायत पर से  श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ ने उच्च शिक्षा विभाग संचालक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। 

नितेश गुप्ता द्वारा की गई शिकायत में उल्लेखित किया है कि अप्रैल 2020 से जून 2021 के मध्य दो बार कोरोना महामारी के दौरान लॉक-डाउन की स्थिति निर्मित हुई, राज्य एवं केंद्र सरकार  ने स्पष्ट आदेश दिया था कि किसी भी कर्मचारी को नौकरी से निकाला ना जाए और उन्हें पूरा वेतन दिया जाए । लेकिन इस आदेश के बावजूद करोना महामारी के संकट के दौरान कॉलेज प्रबंधन इन्हे मई 2020 से अक्टूबर 2020 तक एवं मई 2021 से अब तक वेतन नहीं दिया और बेरोजगार कर दिया गया । 

नितेश गुप्ता ने बताया कि शिकायत करने से पहले महाविद्यालय के प्राचार्य यदुनंदन पटेल तथा चेयरमैन राहुल यादव से इस संबंध चर्चा की थी। साथ ही 7 महीने के बकाया वेतन भुगतान किए जाने के लिए निवेदन भी किया था। लेकिन महाविद्यालय प्रबंधन ने इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की। बकाया भुगतान मांगने पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अगले सत्र में भी नियुक्ति नहीं किए जाने संबंधी धमकी दी है । इसके बाद प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूशनल एम्पलाई एसोसिएशन” संघ के अध्यक्ष बीएल महाराणा से लिखित शिकायत की। जिस पर संज्ञान लेते हुए संघ के अध्यक्ष महाराणा ने महाविद्यालय को पत्र प्रेषित किया साथ ही श्री महाराणा ने “उच्च शिक्षा संस्थान”, “पीएमओ कार्यालय”,  “मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़”, “राज्यपाल छत्तीसगढ़”, “श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, नई दिल्ली”,  “यूजीसी” इत्यादि विभागों में पत्र के द्वारा शिकायत की। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय” ने कोरोना महामारी के दौरान लगभग 70 से अधिक कर्मचारियों एवं सहायक प्राध्यापकों को बिना किसी सूचना के नौकरी से बिठा दिया । जिससे इन निष्कासित कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

श्री महाराणा ने बताया कि- इस संबंध में महाविद्यालय प्रबंधन को पत्र के माध्यम से दो बार आग्रह किया था।  महाविद्यालय प्रबंधन इस पर कोई भी जवाब नहीं दिया गया। 

किंतु “श्रम एवं रोजगार मंत्रालय” नई दिल्ली ने पत्र के माध्यम से संघ के अध्यक्ष महाराणा को यह सूचना दी कि इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।  राज्य  के संबंधित विभाग को पत्र जारी कर सूचना दे दी है। नितेश गुप्ता ने एवं संघ के अध्यक्ष महाराणा ने चेतावनी दी है यदि इस संबंध में महाविद्यालय प्रबंधन ने संघ के द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो संघ महाविद्यालय के सामने उग्र आंदोलन करेगा जिसके जिम्मेदार महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन होंगे।