जिले में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 1000 के पार, आज भी मिले 290 नए संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर बढ़कर हुई 10%
दुर्ग 7 जनवरी । दुर्ग जिले में आज भी 290 नए कोरोनावायरस के संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके कारण कोरोना पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 10.3% हो गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोनावायरस मिलने के कारण जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1015 हो गई है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज जिले के विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 2800 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से 290 कि रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। प्रतिदिन भारी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के कारण पॉजिटिविटी दर भी बढ़कर 10.3 प्रतिशत हो गई है। अर्थात प्रत्येक 100 मरीज में 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हो रही है। जिले में कोरोना का संक्रमण बड़ी ही तेजी से फैल रहा है जिसके कारण कुल एक्टिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा भी 1000 पार कर चुका है। डॉक्टर ठाकुर में इस महामारी से बचाव केवल सुरक्षा से ही हो सकता है। साथ ही उनके द्वारा अधिक से अधिक संख्या में टीका लगाने की अपील भी नागरिकों से की है।

