*ट्रक ने बाइक सवार का हाथ कुचला, दो बाल बाल बचे, खुर्सीपार में सड़क दुर्घटना*

*ट्रक ने बाइक सवार का हाथ कुचला, दो बाल बाल बचे, खुर्सीपार में सड़क दुर्घटना*


ट्रक ने बाइक सवार का हाथ कुचला, दो बाल बाल बचे, खुर्सीपार में सड़क दुर्घटना

भिलाई नगर, 8 जनवरी।  बीती रात बाईक सवार तीन लोग ट्रक की ठोकर से सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। खुर्सीपार में हुए इस हादसे में एक का हाथ ट्रक के पहिए के नीचे आ गया तथा शेष दो लोग बाल-बाल बचे हैं। 

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि बीती रात बालाजी नगर शिवा लाईन खुर्सीपार निवासी लोको ड्रायव्हर 38 वर्षीय टी नीलकंठ अपने मित्र डी कोरमा तथा कोटी के साथ मोटर सायकल से डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद नगर खुर्सीपार गया था। वहां से लौटती समय मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 9917 को डी कोरमा चला रहा था। नीलकंठ बीच में तथा कोटी पीछे बैठा था। खुर्सीपार गेट के पास रोड क्रास करते समय रायपुर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 16 सीसी 5551 ने बाईक को ठोकर मार दी जिससे तीनों मोटर सायकल सहित गिर गए और कोटी का बांया हाथ ट्रक के चक्के से दबकर कुचल गया। नीलकंठ और कोरमा भी बाल बाल बचे। सूचना पर कोटी को एम्बुलेंस से ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया है। खुर्सीपार पुलिस ने नीलकंठ की रिपोर्ट पर ट्रक क्रमांक एमएच 16 सीसी 5551 के चालक के खिलाफ धारा 337, 279 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।