दुर्ग, 11 फरवरी। दुर्ग जिले में नगर निगम दुर्ग तीन नगर पालिकाओं में अहिवारा, कुम्हारी, अमलेश्वर, तीन नगर पंचायत में धमधा, उतई, पाटन एवं भिलाई रिसाली एवं भिलाई चरोदा नगर निगम में उपचुनाव के लिए आज सुबह 8:00 बजे से मतदान जारी है। पहले 2 घंटे में 10:00 बजे तक पूरे जिले में औसतन 12.51% मतदान हो चुका है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

जिले में सर्वाधिक मतदान भिलाई चरोदा निगम में हो रहे उपचुनाव वार्ड क्रमांक 32 देव बलौदा में सर्वाधिक 25.78 प्रतिशत एवं सबसे कम नगर निगम दुर्ग में 10. 32% मतदान हुआ है। दुर्ग नगर निगम में मेयर के लिए 2 और 60 वार्ड पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 2 लाख 37 हजार मत दाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

दुर्ग जिले में नगर निगम दुर्ग तीन पालिकाओं एवं तीन नगर पंचायत तथा तीन नगर निगम में हो रहे उपचुनाव को लेकर सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में मतदान के लिए अधिक उत्साह देखा गया जिला उप निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने सीजी न्यूज ऑनलाइन को बताया कि पहले 2 घंटे में औसतन 12.5 1% मतदान हो चुका है। ओवरऑल 166 वार्डन के लिए पूरे जिले में 404 मतदान केंद्र में मतदान हो रहा है कहीं से भी ईवीएम में खराबी की कोई शिकायत नहीं हुई है शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया जारी है।

सर्वाधिक मतदान भिलाई चरोदा, सबसे कम दुर्ग में
पहले 2 घंटे में मतदाताओं के द्वारा पूरे उत्साह के साथ दुर्ग जिले में अपने पसंदीदा वार्ड मेयर, पालिका अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद चुन्नी के लिए मतदान किया गया। पूरे जिले में सुबह 10:00 तक 12.51% मतदान हुआ है जिसमें सर्वाधिक मतदान भिलाई चरोदा नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 32 में हो रहे उपचुनाव में 25.78 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि सबसे कम मतदान दुर्ग नगर निगम में केवल 10. 32% ही मतदान हुआ है।

इसके अलावा नगर पालिका निगम भिलाई में 13.69, नगर पालिका निगम रिसाली में 18.72, नगर पालिका परिषद अहिवारा में 18 प्रतिशत नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 15.90% नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में 18.99% , नगर पंचायत धमधा में 18.33% नगर पंचायत पाटन में 16.93% एवं नगर पंचायत उतई में 16.25% मतदान हो चुका है।

कलेक्टर ने जेआरडी स्कूल में किया मतदान
दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जेआरडी स्कूल के मतदान केंद्र में वोट डाला। बूथ संख्या 120 में वोट डालने के बाद वह मतदान केंद्र के बाहर आये और उंगली पर लगी स्याही को दिखाया।उन्होंने निगम शहर क्षेत्र के नागरिको से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें।

मतदान के लिए 18 दस्तावेज मान्य
पहचान पत्र, फोटोयुक्त बैंक/डाकघर पासबुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सरकारी कर्मचारियों के फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक दस्तावेजों में 10वीं-12वीं की फोटोयुक्त अंकसूची और छात्र की पहचान पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे।

