🛑 लैंड क्रूजर और रेंज रोवर जैसी 26 गाड़ियां जब्त
सीजी न्यूज ऑनलाइन 10 फरवरी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने Vuenow Marketing Services Ltd. और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई की है.
ईडी ने जानकारी देते हुए बताया कि 178.12 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है. ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई 6 फरवरी 2025 को की गई थी.

ईडी ने अपनी कार्रवाई में 6 अचल संपत्तियां, 73 बैंक खातों में जमा बैंक बैलेंस और 26 लग्जरी वाहनों को जब्त किया है।
ईडी की यह कार्रवाई अवैध वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ की जा रही जांच का हिस्सा है. मामले की गहन जांच जारी है, और आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं.
ईडी की रेड में एक से एक महंगी और लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया गया है. इन गाड़ियों की कुल संख्या करीब 26 है
ईडी ने पूर्वोत्तर भारत के गंगटोक में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत नरेंद्र कुमार छेत्री, श्रीमती जयंती थापा पत्नी नरेंद्र कुमार छेत्री और अन्य की 32.57 लाख रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को इंडियन हिमालयन सेंटर फॉर एडवेंचर एंड इको टूरिज्म (आईएचसीएई), चेमचे, दक्षिण सिक्किम से धोखाधड़ी से धन निकालने के संबंध में अनंतिम रूप से कुर्क किया है.

