सीजी न्यूज ऑनलाइन 10 फरवरी । रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार सेंट्रल जीएसटी के अधीक्षक और उनके ड्राइवर को सीबीआई ने जेल भेज दिया है। इससे पहले अपनी रिमांड खत्म होने पर सीबीआई ने आज कोर्ट में पेश किया था। जहां सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि उनकी पूछताछ पूरी हो गई है और रिमांड की जरूरत नहीं है। इसके बाद विशेष न्यायाधीश ने 24 फरवरी तक के लिए दोनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया। बता दें कि सीबीआई ने 31 जनवरी की करीब 4 बजे 4 लाख की रिश्वत लेते हुए सीजीएसटी के ड्राइवर विनय राय को रंगे हाथों पकड़ा था। उससे मिली जानकारी के आधार पर सीजीएसटी दफ्तर में दबिश देकर अधीक्षक भरत सिंह को गिरफ्तार किया था। 1 जनवरी को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर की रिमांड पर लिया गया था.

