दुर्ग 10 फरवरी । थाना मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के दो आरोपी सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। युवक पर चाकू, कटर से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया था। आरोपी एवं अपचारी बालक से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं कटर को जप्त किया गया । गिरफ्तार आरोपीगण एवं अपचारी बालक को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अजय सिह (रा.पु.से.) ने बताया कि 9 फरवरी को प्राथी लोकेश पाल पिता विष्णु पाल उम्र 21 साल ठाकरे भवन के पास आदित्य नगर दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपीगण पीयुष नायक एवं सागर रायपूत व एक अपचारी बालक तीनों आये और एक राय होकर शराब पीने के लिए पैसा की मांग करने लगे पैसा नही है कहने पर तीनो आवेशित होकर चाकू बार्मा भूजा एवं अपचारी चालक अपने पास रखे कटर से गले में वार किया। प्राथी द्वारा अपने आप को बचाते हुए झुकने पर पर उसको गाल में लगा तथा सागर पीछे से पकड कर रखा था । मारपीट करने से गंभीर चोटे आकर खून निकला है। मीके मिलते ही प्रार्थी वहां से रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी का पता तलाश कर थाना लाया गया। आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार एवं अपचारी बालक को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर शिव चंद्र, राजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण , आरक्षक पुष्कार दीवान एवं अन्य की विशेष भूमिका रही।

