भिलाई नगर 9 फरवरी। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आईआईटी भिलाई की पीएचडी स्कॉलर से क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की रिपोर्ट पर जेवरा सिरसा पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया है।
उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम कुर्रे चौकी जेवरासिरसा ने बताया कि प्रार्थी शिवानी ठाकुर उम्र 27 साल IIT Bhilai की छात्रा है एवं पीएचडी कर रही है। IIT Bhilai kutelabhata कैंपस में निवासरत है।7 फरवरी 2025 को काल करके अज्ञात व्यक्ति ने बोला गया कि आपके ICICI Bank Credit card को अपडेट कराने एवं इन्श्योरेस सर्विस को डीएक्टीवेट कराना हैं
रात 08.00 PM and 8.06 pm में दो online credit card transaction के जरियें छात्रा के ICICI Bank Credit card से 51,268.50 एवं 1,02,347.19 निकाल लिए गए हैं। इस विषय में शिवानी ठाकुर के द्वारा बैंक को जानकारी दे दी थी। 7 फरवरी को ही कार्ड ब्लाक कराया हैं। cyber crime में call कर इसकी जानकारी दी। शिवानी ठाकुर की रिपोर्ट पर से प्रथम दृष्टिया धारा 318(4) बी.एन.एस. का पाये जाने से अपराध कामय कर विवेचना में लिया गया।

