🛑 मोबाइल नंबर देकर न्यूड वीडियो कॉलिंग का दिया प्रस्ताव, डीडी नगर थाने में FIR
सीजी न्यूज ऑनलाइन 9 फरवरी । दीनदयाल नगर रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टीटोस क्लब रायपुर में दुर्ग का ठेकेदार हितेश पटेल के द्वारा अनजान युवती के साथ अश्लीलता करते हुए न्यूड वीडियो कॉलिंग करने तथा हम बिस्तर होने का ऑफर दिया। युवती के द्वारा इनकार करने पर उसके दोस्त के साथ हाथापाई पर उतर आया। क्लब में उपस्थित सुरक्षा कर्मियों के द्वारा मध्यस्थता करते हुए सुरक्षित युवती को बाहर तक पहुंचाया गया। भयभीत युवती ने वारदात के 10 दिन बाद डीडी नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रायपुर पुलिस द्वारा आरोपी हितेश पटेल के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। हितेश पटेल के खिलाफ रायपुर के अलग-अलग थानों में भी अपराध दर्ज है। इसके पूर्व भी पिस्टल से फायर करने का मामला भी दर्ज है। कई अपराध दर्ज होने के बावजूद आरोपी हितेश पटेल की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा नहीं की गई है।
डीडी नगर रायपुर पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया युवती मूलत जगदलपुर जिला बस्तर की रहने वाली है । जिसका स्वास्थ ठीक न होने के कारण 2024 को अपने भईया के यहां देवपुरी रायपुर में ईलाज कराने के लिए आई थी। 25 जनवरी को दोस्त के साथ लगभग रात 10 बजे रायपुरा चौक में स्थित टीटोस क्लब पार्टी के लिए गये थे। रात लगभग 11.30 से 12.00 के बीच हितेश पटेल नाम बताकर युवती के पास आया और अश्लील बाते करने लगा व अश्लील ईशारा करने लगा व सिने को छुने का ईशारा करने लगा व अश्लील गालियां देने लगा युवती द्वारा मना करने पर भी अश्लील व्यवहार जारी रखा अपना नं. देकर न्यूड वीडियो कालिंग कहा। युवती द्वारा इनकार करने पर भी वह नही माना कुछ देर बाद कहा कि तुम आदिवासी जैसी दिखती हो पैसे लेकर एक रात गुजरने का ऑफर दिया। युवती द्वारा हितेश को हटा देने पर पीछे आकर उसके कपड़े उठाने की कोशिश किया तब युवती के दोस्त द्वारा मना करने पर हाथा पाई में उतर गया हितेश पटेल दोनों को धमकाते हुए स्वयं को बहुत बड़ा डॉन बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। तब क्लब के सुरक्षा गार्ड के द्वारा दोनों को सुरक्षित बाहर तक पहुंचाया गया इस घटना के बाद से युवती भयभीत थी। 4 फरवरी को उसके द्वारा डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस पर से डीडी नगर पुलिस के द्वारा आरोपी हितेश पटेल के खिलाफ अपराध क्रमांक 50 / 2025 धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS, 74-BNS बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।

