बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, 31 नक्सली ढेर, नक्सली मुक्त होगा छत्तीसगढ़ – साय

बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, 31 नक्सली ढेर, नक्सली मुक्त होगा छत्तीसगढ़ – साय


🛑 घायल 2 जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉटर से रायपुर भेजा

सीजी न्यूज ऑनलाइन 9 फरवरी । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। घटना में 2 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा घायल 2 जवानों को हेलीकॉटर से रायपुर भेजा जा रहा है। एडीजी (नक्सली ऑपरेशन) विवेकानंद ने इसकी पुष्टि की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले महाराष्ट्र सीमा से लगे इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई हैं। इस मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगे महाराष्ट्र राज्य की सीमा से सटे इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सुबह से जारी है। मुठभेड़ में चार जवान भी घायल हो गए थे जिनमें से दो शहीद हो गए। घायल दो जवानों को हेलीकॉटर से रायपुर भेजा जा रहा है।

नक्सलवाद से मुक्त होगा छत्तीसगढ़-साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर कहा कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है।

जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।