Delhi Election Result 2025: क्या BJP के CM फेस होंगे मोहन सिंह बिष्ट ?

Delhi Election Result 2025: क्या BJP के CM फेस होंगे मोहन सिंह बिष्ट ?


🛑 मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे , अतिशी पीछे

सीजी न्यूज ऑनलाइन 08 फरवरी । Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में इस समय बीजेपी बहुमत का आंकड़े को पार कर चुकी है. बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर बढ़त बना रखी है. इस बीच दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट से बीजेपी के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने मुख्यमंत्री पद के सवाल पर कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे. साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 49 से 52 सीट जीतेगी, जैसा 1993 में जीती थी.

गौरतलब है कि मोहन सिंह बिष्ट मुस्तफाबाद सीट से इस समय आगे हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मोहन सिंह बिष्ट को अब तक 49751 वोट मिले हैं और दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान हैं. उन्हें 13066 मत प्राप्त हुए हैं. इस तरह मोहन सिंह बिष्ट कुल 36685 वोटों से इस समय आगे हैं.

इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अली मेहदी तीसरे नंबर पर हैं. उन्हें 2081 वोट और एआईएमआईएम के उम्मीदवार ताहिर हुसैन पांचवें नंबर पर हैं. ताहिर हुसैन को सिर्फ 718 वोट मिले हैं. इस तरह बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रहे हैं. बता दें कि साल 1998 से अब तक मोहन सिंह बिष्ट 5 बार बीजेपी से विधायक रह चुके हैं. मोहन सिंह बिष्ट 1998 से 2020 तक 6 चुनावों में सिर्फ एक बार 2015 में हारे हैं.

मनीष सिसोदिया चुनाव हारे केजरीवाल पीछे

दिल्ली की जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 600 से ज्यादा मतों से चुनाव हार गए हैं उन्हें भारतीय जनता पार्टी के तरविंदर सिंह ने परास्त किया है जबकि आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी 3000 वोट से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। जबकि नीव वर्तमान मुख्यमंत्री रही अतिशी भी लगभग 2000 मतों से पीछे चल रही हैं।