🛑 TAJ में मिलेगी ठहरने की सुविधा
सीजी न्यूज ऑनलाइन 07 फरवरी । अगर आप माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने का प्लान लंबे समय से बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के जरिए आप आसानी से माता के दर्शन कर सकेंगे। आइए जानते हैं टूर पैकेज का किराया कहां से शुरू होगा।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लि. (IRCTC) उन लोगों ने शानदार टूर पैकेज लेकर आता है, जो घूमने- फिरने का काफी शौक रखते है। IRCTC इस बार के टूर पैकेज के जरिए माता वैष्णो देवी के दर्शन कराएगा। जो लोग लंबे समय से माता के दर्शन करने का प्लान बनाने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। बता दें, माता वैष्णो देवी का मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है और इसकी काफी मान्यताएं भी है। भक्त दूर-दूर से माता के दर्शन लेने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज को कैसे बुक किया सकता है और क्या- क्या मिलेंगी सुविधाएं।
टूर पैकेज का नाम
IRCTC की ओर से डिजाइन किए गए इस टूर पैकेज का नाम ‘MATA VAISHNO DEVI EX DELHI (WEEKDAY)’ है। जिसका कोड NDR01 है। बता दें, भारत के किसी भी राज्य के यात्री इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। इस टूर पैकेज की सबसे खास बात यह है कि इसकी कोई फिक्स डेट नहीं है। बता दें, आप कभी भी इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं, जिसके बाद आपको यात्री की पूरी डिटेल्स शेयर कर दी जाएगी।
जाने कितने दिन का है टूर पैकेज
IRCTC के माता वैष्णो देवी के टूर पैकेज में यात्रियों को ट्रेन से सफर करने का मौका दिया जाएगा और क्लास 3AC की होगी। यात्रा के शेड्यूल के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस (3 एसी) ट्रेन संख्या 12425 रात 8 बजकर 40 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। जिसके बाद सुबह 5 बजे ट्रेन जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी।

