पूर्व आबकारी मंत्री लखमा की जमानत याचिका ख़ारिज, 18 तक ज्यूडिशियल रिमांड पर

पूर्व आबकारी मंत्री लखमा की जमानत याचिका ख़ारिज, 18 तक ज्यूडिशियल रिमांड पर


सीजी न्यूज ऑनलाइन 5 फरवरी । आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें बढ़ गई हैं । उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई है।
बता दें कि मंगलवार को कवासी लखमा की कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन बल की कमी होने की वजह से कवासी लखमा कोर्ट में पेश नहीं हुए।
लखमा की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई। कोर्ट ने 18 फरवरी तक कवासी लखमा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।