सीजी न्यूज ऑनलाइन 4 फरवरी । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार 6 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे रायपुर और राजनांदगांव के 6 घंटे रहेगे। वे दोपहर 12.30 बजे चंद्रगिरी तीर्थ, डोंगरगढ़, राजनांदगांव में आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ व श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। शाह पूर्वान्ह दिल्ली से रायपुर आएंगे।

