बहन को बस में बैठा जा रहे युवक को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर मौत

बहन को बस में बैठा जा रहे युवक को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर मौत


दुर्ग 04 फरवरी । जामगांव आर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल शाम को ग्राम जामगांव ग्राम बेल्हारी रोड पर तेज रफ्तार टाटा माजदा वाहन द्वारा दुपहिया स्वर को जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपनी बहन को बस में बैठ कर वापस घर जा रहा था।
जामगांव आर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी महेन्द्र कुमार साहू ग्राम रीवागहन का रहने वाला है। इलेक्ट्रानिक समान का रिपेरिंग का काम करता है । 3 जनवरी को महेंद्र का भांजा दुष्यंत कुमार साहू पिता ऐनू राम साहू उम्र 35 वर्ष ग्राम बेल्हारी थाना जामगांव आर शाम करीब 16.40 बजे एक्टीवा क्रमांक CG 24 T 0588 में अपनी बहन को बस बैठाने के लिये जामगांव आर जाने घर से निकला था। अपनी बहन को बस में बैठाकर जामगांव-आर से अपने घर ग्राम बेल्हारी जाते समय करीब 17ः35 बजे ग्राम टेमरी पंचायत भवन के सामने पहुचा था। उसी समय सामने तरफ से आ रही टाटा माजदा क्रमांक CG 08 L 1349 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सामने से एक्टीवा को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में दुष्यंत कुमार साहू का मौके पर मृत्यु हो गया एक्सीडेंट होने से एक्टीवा क्रमांक CG 24 T 0588 पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। महेंद्र कुमार साहू द्वारा देर रात की गई रिपोर्ट पर से जामगांव आर पुलिस के द्वारा आरोपी टाटा माशदा 1109 क्रमांक CG08L1349 का चालक के खिलाफ 106(1)-BNS के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया।