सीजी न्यूज ऑनलाइन 4 फरवरी । अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी बनाए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक विष्णुदेव सरकार में उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों के नाम दिल्ली यूपीएससी को भेजे गए थे। जिसके बाद नाम का ऐलान किया गया है।

वर्तमान में महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा और संचालक, लोक अभियोजन के पद पर कार्यरत हैं। अब वे इन जिम्मेदारियों के साथ-साथ डीजीपी का कार्यभार भी संभालेंगे।
आईपीएस के 89 बैज के अफसर जुनेजा मंगलवार को रिटायर हो गए। उन्हें छह माह का एक्सटेंशन दिया गया था। इसके बाद अरूणदेव गौतम को डीजीपी का प्रभार दिया गया है।

