🛑 जा टकराया पोल से, हाईवा चालक भी फसा ड्राइविंग सीट पर
भिलाई नगर 4 फरवरी। सीएसपी ऑफिस छावनी के समीप पावर हाउस ओवर ब्रिज पर टाउनशिप से नंदिनी रोड उतारते हुए गलत दिशा से रेत से भरे हाईवा ने मोटरसाइकिल चालक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे चालक भी ड्राइविंग सीट पर फंसा हुआ है। जिसे बाहर निकालने के लिए छावनी पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज सुबह 8:00 के करीब पावर हाउस ओवर ब्रिज पर टाउनशिप से नंदिनी रोड उतारते हुए रॉन्ग साइड हाईवा क्रमांक सीजी 0 7 सी एन 2697 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गलत दिशा से वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 AE 0907 के चालक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण बाइक सवार की मौका स्थल पर ही एक पैर काटकर अलग हो गया उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इसके बाद हाईवा अनियंत्रित होकर आगे लगे खंभे पर जा घुसा। इस दुर्घटना में हाईवा का ड्राइवर ड्राइविंग सीट पर ही फस गया है। जिसे निकालने का प्रयास छावनी पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। इस भयानक हादसे में बाइक सवार के शरीर के अवशेष भी घटनास्थल पर पड़े हुए हैं और देखने वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। पिछले 2 घंटे से ड्राइविंग सीट पर फंसे ड्राइवर को हाईवा से बाहर निकालने के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं।


