भिलाईनगरए 3 फरवरी । पंजाबी ब्राह्मण समाज का वार्षिक आम सभा व लोहड़ी मिलन कार्यक्रम सेक्टर 6 स्थित आर्य समाज भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज गौतम पूर्व सीईओ बीएसपी द्वारा वरिष्ठजनों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि समाज में एकता सबसे बड़ी जरूरी है स जब तक समाज के सभी सदस्य बराबर की भागीदारी नहीं देते हैं तब तक समाज चलाना कठिन काम है। उन्होंने युवाओं और बच्चों को अपनी संस्कृति से जोडऩे का विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया स कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अजय भसीन प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि नव युवाओं को समाज में भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि जिस समाज में युवाओं की भागीदारी होती है वह समाज मजबूत होता है।

छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष राजीव चौबे ने कहा कि समाज में मेल.जोल बढ़ाने व इसे मजबूत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किया जाना चाहिए जिससे समाज के लोगों का मेल जो बढ़ता है। आरंभ में समाज के अध्यक्ष विनोद शारदा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज के कार्यों में निरंतर सहयोग देने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ डी एन शर्मा ने समाज की पूर्व गतिविधियों की चर्चा करते हुए समाज के विकास में तन, मन व धन से सहभागी होने का आग्रह किया। कार्यक्रम में डॉ रतन तिवारी व एचएस मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे स कार्यक्रम का संचालन कुलदीप शर्मा ने किया व आभार प्रदर्शन यतीन्द्र पुरंग ने किया। बेहतर संचालन के लिए श्रीमती कुलदीप शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं नव विवाहिता में रिंकू कपिल व श्रीमती रोशनी कपिल को सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ जन अवनी भूषण पुरंग ए के लखनपाल विजय लखनपाल ब्रह्मदत्त शर्मा श्रीमती राजरानी शर्मा श्रीमती मधु शर्मा श्रीमती शशि शर्मा गणेशपाल शर्मा जितेन बक्शी श्रीमती सरिता बक्शी सहित अन्य लोगों का सम्मान किया गया स साथ ही स्कूली बच्चों का भी जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया उन्हें सम्मानित किया गया स इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा अजय कौशल प्रमोद प्रभाकर, गजेन्द्र शर्मा, श्रीमती विना प्रभाकर ललित शर्मा, श्रीमती रजनी शर्मा, श्रीमती सोमन शुक्ला, हरीश शर्मा, अजय शर्मा, अंजू कौशल, प्रदीप शर्मा,अशोक पंड़ा, श्रीमती सुनिता शर्मा, श्रीमती सोनिया पुरंग, श्रीमती रंजना शर्मा, शुभम शर्मा, गायत्री शर्मा, संजीव शर्मा, श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती मधु शर्मा, ज्योति शर्मा, मोनू कौशिक, संजय कौशल, नयना कौशल, सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

