अध्यक्ष का नामांकन वापस लेने की जांच कर रही प्रदेश कांग्रेस कमेटी

अध्यक्ष का नामांकन वापस लेने की जांच कर रही प्रदेश कांग्रेस कमेटी


🛑 वीडियो फुटेज व कॉल रिकॉर्ड के लिये निर्वाचन अधिकारी को लिखा था पत्र

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 02 फरवरी। नगर पंचायत बसना के चुनाव के लिये नियुक्त कांग्रेस पर्यवेक्षक अंकित बागबाहरा ने जानकारी दी है कि नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष और कुछ पार्षदों की नाम वापसी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ई कमेटी ने बहुत गंभीरता से लिया है और को स्वयं राष्ट्रीय प्रभारी विजय जांगिड़ और वरिष्ठ नेता इस पर अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। इसकी जांच हेतु तत्काल मुझे वहां वरिष्ठ जन व कांग्रेस के साथियों, प्रत्याशियों, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी से मिलकर व्यक्तिगत रिपोर्ट सौंपने कहा है। जिला अध्यक्ष भी इसमें शामिल रहेंगी।

जांच हेतु आज बसना में सुबह 10.30 बजे से बैठक बुलाई गई है। अंकित ने बताया कि नगर पंचायत बसना के निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिख कर इस मामले की जांच की मांग की है। साथ ही विगत दो दिनों का अर्थात 30 जनवरी और 31 जनवरी के बसना निर्वाचन कार्यालय का सीसीटीवी फुटेज व अध्यक्ष पद प्रत्यशी तुलसी बंजारा, उसके पति गौतम बंजारा के फोन नम्बरों जो उन्होंने निर्वाचन हेतु जमा फॉर्म में दिया है, के व्हाट्सप्प कॉल व फोन काल की दो दिनों अर्थात 30 जनवरी व 31 जनवरी की कॉल डिटेल की जानकारी उपलब्ध करवाने की मांग की है। अंकित ने आरोप लगाया है कि ऐसा लगता है कि सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा धन. बल का दुरुपयोग कर लालच देकर डर पैदा कर हमारे अध्यक्ष पद प्रत्याशी व पार्षदों से नाम वापस करवाया गया है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच होगी और रिपोर्ट सौंपा जाएगा। यदि इसमें किसी की भी संलिप्तता पाई जाती है तो उस पर कार्रवाई सुनिश्चित है।