भिलाईनगर 1 फरवरी। सुपेला थाना अंतर्गत एक निजी अस्पताल के मरच्युरी में रखी बॉडी से अज्ञात ने सोने की चेन चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 305(ए) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि दीपक नगर दुर्ग निवासी शुभम सिंह अपने बुआ के तबियत ज्यादा खराब होने पर अपने घर से बीएम शाह अस्पताल रामनगर में पहुंचा। वहां पर डॉक्टर के चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया गया। मृत घोषित होने के बाद प्रार्थी बुआ का बेटा एवं जीजा एक -दूसरे को संभालने लगे एवं कैजुएल्टी से बाहर निकल गये एवं बाद में बाडी के पास रोते हुए गये और वापस बाहर आकर परिवारजनों को इसकी सूचना दी। बाडी को मरच्युरी में रखने का फैसला किया। परिजनों का आरोप है कि बॉडी से सोने की चेन गायब है। पूछताछ के पास बाद परिणाम शिफर रहने पर शुभम सिंह ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
