नगर निगम दुर्ग चुनाव 2025 : महापौर के लिए भाजपा एवं कांग्रेस में सीधा मुकाबला

नगर निगम दुर्ग चुनाव 2025 : महापौर के लिए भाजपा एवं कांग्रेस में सीधा मुकाबला


🛑 एक निर्विरोध निर्वाचन के बाद 59 वार्डों में कौन कहां से प्रत्याशी, पढ़े पूरी सूची

दुर्ग 1 फरवरी । नगर पालिका निगम दुर्ग में नाम वापसी के बाद चुनावी जंग की तस्वीर साफ हो गई है। पहली बार महापौर पद के लिए केवल दो ही उम्मीदवार हैं। भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के मध्य सीधा मुकाबला है। जबकि 60 वार्डों में से एक वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात शेष 59 वार्ड में अब 224 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं।
नगर निगम दुर्ग से कल नामांकन वापसी का दिन था। वार्ड प्रत्याशियों के लिए कुल 275 लोगों के द्वारा नाम दाखिल किया गया था। नाम वापसी के अंतिम दिन कल 51 लोगों के द्वारा नाम वापस लिया गया। जिसके चलते कल 224 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 2 दिन तक चली नाम वापसी की प्रक्रिया के पक्ष चल जितने भी प्रत्याशी शेष रह गए थे उन्हें जिला निर्वाचन की ओर से चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए राष्ट्रीय पार्टियों को उनके चिन्ह दिया गया बाकी निर्दलीयों को आयोग की ओर से निर्धारित अन्य चिन्ह दिए गए हैं ताकि वह चुनाव लड़ सके और अपना प्रचार प्रसार कर सकें।

वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचित

नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुए है। कलेक्टोरेट के रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष क्रमांक 04 में रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम अरविन्द कुमार एक्का ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम 1994 के नियम 39 के उप नियम (1) के अनुशरण में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी विद्यावती सिंह को पार्षद के रूप में निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम एच.एस. मिरी एवं अन्य अधिकारी, निर्वाचित पार्षद, उनके समर्थकगण उपस्थित थे।

59 वार्डों में कौन कहां से उम्मीदवार है इसकी पूरी सूची पढ़ें