छत्तीसगढ़ में सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू :12 हजार चूजे, 5000 मुर्गियों को मारा

छत्तीसगढ़ में सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू :12 हजार चूजे, 5000 मुर्गियों को मारा


🛑 17 हजार अंडों को किया गया नष्ट, 10 किमी दायरे की पोल्ट्री व अंडे की दुकान की गई बंद

सीजी न्यूज ऑनलाइन 1 फरवरी । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार रात सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रात में ही यहां की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शासकीय कुटकुट पालन क्षेत्र से पक्षी के शव का नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया था। जिसकी जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल द्वारा रायगढ़ से भेजे गए पक्षी व के नमूने में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की है।

इसके बाद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई। रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का निर्णय लिया गया।

मुर्गियों को मारकर जमीन में दफनाया

बर्ड फ्लू से ग्रसित पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। इसके लिए मुर्गियों और चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। पोल्ट्री फार्म परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेसीबी से गड्डा खोदकर उसमें नमक और चुने की लेयर बिछाकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया।

इसके अलावा ऊपर से फिर नमक और चुने की लेयर डाली गई। इसी प्रकार अंडों को भी नष्ट किया गया। जिससे संक्रमण न फैले। साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त करने सेनीटाइज किया गया है। यह प्रक्रिया रात में की गई। ताकि सुबह होने से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण क्षेत्र से बाहर न फैले।

भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में 10 किमी इन्फेक्टेड जोन में कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट आहार से संबंधित आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इसके अलावा सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और अंडों की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

2 दिन पहले भेजे थे सैंपल

इस संबंध में सरकारी पोल्ट्री फार्म के प्रभारी डॉ डीआर प्रधान ने बताया कि मुर्गियों की मौत ज्यादा हो रही थी। ऐसे में सैंपल दो दिन पहले भोपाल भेजा गया था। जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई। इसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई। सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।

राज्य एवं जिला स्तरीय रेपीड रिस्पांस टीम गठित, नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं

शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में 30 जनवरी को बडी संख्या में पक्षियों की आकस्मिक मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर जांच हेतु राज्य स्तर से पशु चिकित्सकों की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा प्रक्षेत्र का भ्रमण कर जांच हेतु नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, आनंदनगर, भोपाल तथा वेस्टन रिजन डिसीस डायगनोस्टिक लेबोरेटरी भेजे गये। राष्ट्रिय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़, छ.ग. के प्रेषित कुक्कट पक्षी शव के नमूनों में उच्च पैथोजनिक एवियंन इन्फ्लूएंजा H5N1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि 31 जनवरी 2025 की गई।

बर्ड फ्लू पक्षियों में होने वाला घातक संक्रामक रोग है। भारत में बर्ड फ्लू वायरस के एक से दूसरे व्यक्ति से संग्रमण मामले नहीं देखे गये है हलांकि इसके लक्षण एवं संक्रमण जोखिमों को लेकर सभी लोगो को निरंतर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बर्ड फ्लू पशुओं में संकामक और सांसर्गिक रोगो का निवारण और नियंत्रण अधिनियम 2009 अंतर्गत “अनुसूचित रोग” है, जिसके रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार की एवियंन इन्फ्लूएंजा एक्शन प्लान रिवाईज 2021 अनुसार कार्यवाही की जानी होती है।

रोग उभेद की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय रेपीड रिस्पोंस टीम का गठन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय कुक्ट पालन प्रक्षेत्र की कुक्कट पक्षी, अंडो, कुक्कट आहार एवं अन्य समाग्रीयों का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। शासकीय कुक्ट पालन प्रक्षेत्र के 1 कि.मी. रेडीयस क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन घोषित कर कुक्कट अंडे कुक्कट आहार का विनिष्टीकरण किया जा रहा हैं जिसकी क्षतिपूर्ति प्रभावित पशुपालक / व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुरूप मूआवजा प्रदाय किया जायेगा। प्रक्षेत्र के 1 से 10 कि.मी. क्षेत्र को सर्वलेंस जोन घोषित कर पोल्ट्री एवं अंडे की दुकानों को पूर्णतः बंद रखे जाने तथा सीरो सर्वलेंस का कार्य किये जाने निर्देशित किया गया। राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन तथा सर्व सम्बधित विभागों को सूचना प्रदाय कर दिशानिर्देश अनुसार कार्यवाही का आग्रह किया गया है। समस्त संयुक्त/उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें तथा प्रबंधक कुक्कट पालन प्रक्षेत्रों को समस्त बायोसेक्युट्री निर्देशो का पालन तथा सतर्कता बरते हुए प्रतिदीन राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम को रिपोट प्रस्तुत किये जाने निर्देशित किया है।

आम लोगो से अपील है कि शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में बर्ड फ्लू उद्भेद से घबराने की आवश्यकता नही है। संकमीत क्षेत्र में समस्त आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है, राज्य के किसी अन्य क्षेत्र में बड़ी संख्या में कुक्कट पक्षीयों की मृत्य की सूचना नही है। पोल्ट्री उत्पाद पोषण से भरपूर रहते है एवं कुपोषण दूर करने में अहम भूमिका होती है। अतः स्वछता एवं सावधानी से पकाये हुये पोल्ट्री उत्पाद का सेवन किया जा सकता है।