कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, बाल-बाल बचे

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, बाल-बाल बचे


🛑 गाड़ी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चौधरी ने कहा सुरक्षा से खिलवाड़

सीजी न्यूज आनलाईन, 30 जनवरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। पटवारी की गाड़ी को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। यह एक्सीडेंट फंदाटोल लसूलिया के बीच हुआ है।‌ बताया जा रहा है कि जीतू पटवारी ठीक हैं लेकिन उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंदौर-भोपाल हाईवे पर फंदा टोल के पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रदेश अध्यक्ष और उनका स्टाफ सुरक्षित है। मोहन यादव सरकार लगातार पटवारी की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही है। उनकी सुरक्षा से किया जा रहा खिलवाड़ अनुचित है। सरकार को तत्काल उचित सुरक्षा व्यवस्था और अन्य साधन प्रदान करनी चाहिए।