सीजी न्यूज ऑनलाइन 29 जनवरी । सतर्कता संभाग रायगढ़ में कार्यरत इंजीनियर अमीर उल्लाह खान को सतर्कता अधिकारी के दायित्वों के निर्वहन में विशिष्ट कार्य के लिए रायपुर मुख्यालय डंगनिया में राज्य स्तरीय अवार्ड प्रदान किया गया। इंजिनियर अमीर उल्लाह खान को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि से सुबोध कुमार सिंह IAS प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं कंपनी चेयरमैन ने सम्मानित किया ।

इंजीनियर खान जो कि रायगढ़ में पदस्थ है। उनका कार्य क्षेत्र संपूर्ण रायगढ़ जिला और सारंगढ़ जिला है। जिसके अंतर्गत सतर्कता जांच की महती जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है। इस अवसर पर सीएसपीडीएल के प्रबंध निदेशक भीमसेन कंवर सहित सभी उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

