🛑 सांसद ने प्रबंधन से की दूरभाष पर कहां मामले का करें निराकरण
भिलाई नगर 28 जनवरी। Nspcl power plant pp-3 के मजूदर को 2 महीने से वेतन का भुगतान ठेकेदार के द्वारा नहीं किए जाने के मामले में पीड़ित मजदूर ने कल दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से मुलाकात की एवं वस्तु स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस पर तत्काल संसद के द्वारा एनएसपीसीएल प्रबंधन से दूरभाष पर चर्चा की और मामले का शीघ्र निराकरण करने कहा।
आपको बता दें कि वेतन भुगतान नहीं होने के कारण श्रमिकों के द्वारा विरोध स्वरूप कल ठेकेदार के समक्ष प्रदर्शन किया और काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। मजदूरों ने सांसद विजय बघेल को बताया कि प्रिंसिपल एंप्लॉयर होने के बाद भी एनएसपीसीएल प्रबंधन किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर रहा है। जिसके चलते एचआर विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
प्रभावित श्रमिकों ने बताया कि विगत दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर लोगो को कर्ज घऱ का खर्च एवं आर्थिक रूप से संबंधित दैनिक कार्य करना पड़ रहा है l उनके समक्ष भूखे मरने की स्थिति आ गई है। श्रमिक सुदर्शन राउत ने बताया कि ठेकेदार ठाकुर मनोज सिंह के द्वारा 17 जनवरी को लिखित रूप से प्रबंधन को पत्र देखकर 20 जनवरी तक भुगतान करने का वादा किया गया था। परंतु एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण मजदूरों को आंदोलन शुरू करना पड़ा है। संसद से मुलाकात के दौरान के. अप्पू, रमेश, पवन, दुर्गेश वर्मा, दंतेश्वर राव, जयप्रकाश वर्मा, के. रमेश, हरीश, प्रदीप चंद्र विश्वकर्मा, सुधीर वर्मा, रामबाबू, इतवारी राम, लोकेश राव, मलेश्वर राव, पी जगु राव, टी. ज्योति, सुदर्शन राऊत, पी दासु, सुनील कुमार, रोहन वर्मा, एन सूर्या, सूरज राऊत, प्रेम प्रकाश, इंद्रजीत यादव, नंदकिशोर, खेमेश्वर शामिल हुए।

