भिलाई वार्ड के उप चुनाव के लिए भाजपा पार्षद प्रत्याशी घोषित

भिलाई वार्ड के उप चुनाव के लिए भाजपा पार्षद प्रत्याशी घोषित


🛑 वार्ड 24 से प्रदीप, 35 से चंदन यादव को टिकट, भिलाई चरौदा में शिवकुमारी होंगी उम्मीदवार

भिलाई नगर, 26 जनवरी। नगर पालिक निगम भिलाई के दो वार्डों में उप चुनाव के लिए भाजपा ने हाऊसिंग बोर्ड से प्रदीप कुमार सेन और शारदा पारा से चंदन यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भिलाई चरौदा के वार्ड 32 से श्रीमती शिवकुमारी यादव भाजपा पार्षद प्रत्याशी होंगी।