दुर्ग भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई, प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुना
दुर्ग 12 जनवरी । आज युवाओं के प्रेरणास्रोत, युगपुरुष स्वामी विवेकानंदन जी की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा युवा महोत्सव 2022 के उद्घाटन व संबोधन एवं भाजयुमों राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के द्वारा भाजयुमो वर्चुअल युवा रैली कार्यक्रम के संबोधन को जिला भाजयुमों, दुर्ग के द्वारा भाजपा कार्यालय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, वरिष्ठ नेता राजेश ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, जिला मीडिया प्रभारी के.एस. चौहान, भाजयुमों जिलाध्यक्ष नितेश साहू, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर साहू, भाजयुमों जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, भाजयुमों जिला प्रशिक्षण प्रमुख नारायण दत्त तिवारी व दुष्यंत साहू, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश सोनकर, राहुल भट्ट व हिमांशु सिंह, मंडल महामंत्री अनिकेत यादव, फलेंद्र यादव व प्रेम साहू, निरंजय दुबे, चंदन साहू व अन्य उपस्थित थे।

