भिलाई नगर 26 जनवरी। भिलाई में नशे में धुत युवकों ने गार्ड को कार से गेट सहित उड़ा दिया था। जिससे 2 दिन से चल रहे इलाज के दौरान सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। कार चालक कॉलेज स्टूडेंट्स है, जिसका नाम सचिन सिंह राजपूत है। इस घटना के एक सप्ताह पूर्व भी आरोपी ने सुरक्षा गार्ड को जान से मारने की धमकी दी थी।
आपको बता दें 24 जनवरी के रात्रि करीबन 01:45 बजे चौहान ग्रीन वेली मेन गेट जुनवानी चौकी स्मृतिनगर में आरोपी कार कं० सीजी 07 बीजे 8877 का चालक सचिन सिंह राजपुत रात्रि लगभग 01:00 बजे चौहान ग्रीनवैली गेट से बाहर जा रहा था। गेट पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड गनपत साहू के द्वारा गेट पर रोकने का प्रयास किया तो सचिन सिह राजपूत ने गार्ड का विरोध किया और धमकाया वापस आते समय अगर गेंट बंद मिला तो तुझे गेट सहित उड़ा दूंगा। इसके बाद कार को तेजी से चलाते हुए निकल गया। लगभग 01 सप्ताह पूर्व भी सचिन सिंह राजपूत की गाडी को रोक कर गार्ड गनपत साहू ने स्वयं का नाम एवं गाड़ी का नंबर रजिस्टर में एंट्री कराने कहा था। जिसपर सचिन सिंह राजपूत वादविवाद कर गनपत साहू को धमकाया था कि गाडी को रोका तो इसी कार को तेरे ऊपर चढाकर कर खत्म कर दूंगा। की। उसी रात लगभग 01:45 बजे एक कार को जुनवानी की ओर से चौहान ग्रीन वेली अंदर की ओर आते देख कर गार्ड गनपत साहू गेट को खोलने के लिये गेट के पीछे खडा था कि कार कं० सीजी 07 बीजे 8877 का चालक सचिन सिंह राजपूत अपने वाहन को जान से मारने की नियत से जानबूझ कर तेज गति से चलाते हुए लाकर लोहे के गेट को जोरदार ठोकर मारा जिससे लोहे का गेट गनपत साहू की छाती में लगा तथा गनपत साहू के दोनो पैर गेट में फंस गये तथा गनपन साहू गेट सहित खसीटते हुए दीवार से टकराकर गेट में दब गया था एवं सचिन सिंह राजपूत तेजी से कार सहित मौका से भाग गया। प्रार्थी दीपक आसटकर पिता रूपचंद आसटकर उम्र 23 वर्ष साकिन चौहान ग्रीन वेली ब्लाक बी 6 जुनवानी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस नेचौहान ग्रीनवैली में छुपे आरोपी सचिन सिंह राजपूत को पुलिस अभिरक्षा में लेकर चौकी स्मृतिनगर लाकर पूछताछ किया गया। जो जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त कार क्र. सीजी 07 बीजे8877 को जप्त कर आरोपी को धारा 109 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल पर भेजा गया है।

