ग्रीन वैली में शराबी युवकों ने गार्ड को कार से उड़ाया उछलकर दूर जा गिरा

ग्रीन वैली में शराबी युवकों ने गार्ड को कार से उड़ाया उछलकर दूर जा गिरा


🛑 हालत गंभीर, आरोपी पुलिस हिरासत में, चल रही पूछताछ

भिलाई नगर 24 जनवरी। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत में ग्रीन वैली अपार्टमेंट में गेट खोल रहे सिक्योरिटी गार्ड को कार से उड़ा दिया। कार में चार शराबी युवक सवार थे।
कार से टक्कर में गार्ड 10 से 15 फीट उछलकर दूर जा गिरा। इस हादसे में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। गार्ड के सिर पर गंभीर चोटें आई है। आनन-फानन में गार्ड को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां गार्ड जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। स्मृति नगर पुलिस चारों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज में सामने आई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पहले एक बाइक पर दो युवक अपार्टमेंट के अंदर आते हैं तब गार्ड ने गेट खोला और उन्हें आने दिया। थोड़ी देर बाद एक और बाइक वाला अपार्टमेंट के अंदर आता है तो गार्ड ने उसके लिए भी गेट खोला।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार तेज रफ्तार को देख गार्ड ने गेट को खोल ही रहा था, तभी कार चालक ने गेट को तेजी से टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। जिसमें गार्ड दूर जा गिरा। इस हादसे में गार्ड बुरी तरह घायल हो गया। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि गार्ड के सिर में चोटें आई है। गार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है।