भिलाई देश की शान…..जब तक गाता रहूंगा भिलाई आता रहूंगा सुदेश भोसले

भिलाई देश की शान…..जब तक गाता रहूंगा भिलाई आता रहूंगा सुदेश भोसले


भिलाई नगर 23 जनवरी। सेल स्थापना दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित संगीतमय संध्या में प्रस्तुति देने पहुंचे पार्श्व गायक सुदेश भोसले ने सीजी न्यूज ऑनलाइन से एक्सक्लूसिव चर्चा करते हुए कहा कि भिलाई देश की शान है और मुझे यहां आने का तीसरी बार अवसर प्राप्त हुआ है। जब तक गाना गाता रहूंगा तब तक भिलाई आता रहूंगा। कलाकार वह व्यक्तित्व है जो दर्शकों का कुछ पल के लिए मनोरंजन करता है। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों में प्रत्येक व्यक्ति डरा हुआ घबराया हुआ है। दुखी है, तनाव से ग्रसित है, हम जैसे कलाकार उन्हें घटा दो घंटे के लिए एंटरटेन करते हैं और उनकी तकलीफ को दूर करने का प्रयास करते हैं।

शॉर्टकट से दूर रहे युवा पीढ़ी

सुदेश भोसले ने कहा कि आज प्रत्येक कलाकार को वायरल होना है। पैसा कमाना है। अच्छी बात है। परंतु से शॉर्टकट से दूर रहना चाहिए। शॉर्टकट अपनाकर शिखर पर जो पहुंचेगा उतनी ही जल्दी नीचे गिरेगा भी। इसीलिए जीवन में गायक बने एक्टर बने जो करना करें परंतु शॉर्टकट से दूर रहें।

नौजवानों पर टीका टिप्पणी ना करें

श्री भोसले ने कहा कि संगीत सभी को अच्छा लगता है और इस क्षेत्र में पूरी दमदारी के साथ युवा पीढ़ी भी आ रही है। रियलिटी शो में उनका हुनर नजर भी आता है। ऐसे में नौजवानों पर टिकट टिप्पणी करने से बचना चाहिए। बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है उन्हें बताना चाहिए उन्हें इनकरेज करना चाहिए पहले कल पर गर्व था। परंतु आज युवा पीढ़ी पर बहुत अधिक दबाव है वे स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं टैलेंट में उनके कोई कमी नहीं है।