🛑 केबल ऑपरेटर बनकर दुर्ग पुलिस पहुंची आरोपी तक
भिलाईनगर 20 जनवरी। जूनियर इंजीनियर के द्वारा सीनियर इंजीनियर को बिटक्वाइन में इनवेस्ट का झांसा देकर 36 लाख रुपए की रकम ठगने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस के द्वारा नागपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पकड़ने पुलिस केबल ऑपरेटर बनकर नागपुर पहुंची और जीएसटी अफसर के पुत्र को से गिरफ्तार किया है।
भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि वैष्णवी नायर निवासी सड़क 13 स्मृति नगर ने पिछले वर्ष 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2016 में बीटेक की पढ़ाई के दौरान उसकी जूनियर आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ से परिचय हुआ। उस दौरान वह जूनियर बैच में था। वर्ष 2019 में आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ ने उसे नौकरी दिलवाने के लिए संपर्क किया। इसके कुछ समय तन्मय विनोद कोहड़ के द्वारा प्रार्थीया से बीट- क्वाईन में रकम निवेश करने पर अच्छा रिटर्न होने की बात बोलकर वर्ष 2020 से 2022 तक विभिन्न दिनांक को अपने पेटीएम कुल 36,15,212 रू जमा कराकर धोखाधड़ी किया गया है। आरोपीं की पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ नागपुर में अपने घर में बाहर से ताला बंद कर दिया और उसी घर के अन्दर छुपकर निवास कर रहा है सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीयों से दीगर राज्य जाने की अनुमति प्राप्त कर थाना बेलतरोड़ी जिला नागपुर (महाराष्ट्र) जाकर नागपुर पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया जहॉ पर जानकारी हुई कि आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ घर में छिपा हुआ है ।तब पुलिस द्वारा मौके पर केबल आपरेटर बन कर आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ के यहां पर दबिश दिया। जाकर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ कर आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किये गये मोबाईल फोन को जब्त किया गया है आरोपी के द्वारा प्रार्थीया से प्रलोभन देकर छल पूर्वक जो राशि प्राप्त किया था। उस समय में आरोपी के बैंक खाता की जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ पिता विनोद कोहड़ (28 वर्ष) निवासी न्यु वसुंधरा सोसयटी बेलतोरडी नागपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पिता जीएसटी विभाग में अफसर हैं।

