*सेक्टर-6 में चार युवकों के बीच जमकर मारपीट, काउंटर रिपोर्ट दर्ज*

*सेक्टर-6 में चार युवकों के बीच जमकर मारपीट, काउंटर रिपोर्ट दर्ज*


सेक्टर-6 में चार युवकों के बीच जमकर मारपीट, काउंटर रिपोर्ट दर्ज

भिलाई नगर, 14 जनवरी। बीती शाम सेक्टर-6 ए मार्केट में चार लड़कों ने आपस में जमकर मारपीट की है। रात को भिलाई नगर थाना पुलिस ने इस मामले में 18 वर्षीय अमनदास मानिकपुरी की रिपोर्ट पर सौरभ रावटे के खिलाफ धारा 294, 323, 506 तथा 22 वर्षीय सौरभ रावटे की रिपोर्ट पर जयदीप ठाकुर, मयंक ठाकुर और अमनदास के खिलाफ धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। 

कोतवाली पुलिस ने बताया कि चित्रांश भवन सेक्टर-6 निवासी बारहवीं का छात्र अमनदास कल शाम साढ़े 7 बजे सेक्टर 6 ए मार्केट में अपने दोस्त जयदीप और मयंक के साथ मोमोस खा रहा था तभी वहां सौरभ रावटे पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर इनके बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते सभी लोग आपस में भिड़ मारपीट करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़ थाना लायी। अमनदास के बांये हाथ में, मयंक के दाहिने हाथ और पेट मे, सौरभ के चेहरे, बाये हाथ, सिर और दाहिने पैर मे चोट आई है।