रायपुर के बाद भिलाई में बजरंग दल ने तीन घरों में पकड़े गौ मांस

रायपुर के बाद भिलाई में बजरंग दल ने तीन घरों में पकड़े गौ मांस


🛑 परिजनो ने लगाया आरोप, डर से युवक ने की खुदकुशी, जांच कर रही पुलिस


भिलाईनगर 19 जनवरी। रायपुर के बाद भिलाई में सुपेला थाना अंतर्गत तीन घरों में गौ मांस पकड़ाया है। जब बजरंग दल के लोग इसका विरोध करने पहुंचे तो एक लड़के ने खुद को घर में बंद कर लिया और फंदे पर झूल जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उनके लड़के ने बजरंग दल के डर से खुदकुशी की है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Oplus_16908288


फरीदनगर में हड्डी गोदाम कृष्णा नगर डेरा बस्ती के पास तीन घरों में गौमांस मिलने की सूचना मिला है। जैसे ही बजरंग दल के लोगों को इसकी जानकारी हुई वे लोग बड़ी संख्या में वहां विरोध करने पहुंच गए। बजरंगियों का आरोप है कि यहां शिव मंदिर के बगल में गौमांस काटा जाता है। बजरंगियों ने बताया कि जैसे ही उन्होंने इसकी जानकारी हुई वे लोग खुद ग्राहक बनकर फरीद नगर पहुंचे। यहां उन्होंने गौमांस खरीदा। इसके बाद जब पूरी सच्चाई सामने आई तो उन्होंने इसका विरोध किया। खबर मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन ने बताया कि हम लगातार काफी दिनों से गौर तस्करी के ऊपर अभियान चला रहे हैं और इस घटना की रेकी कार रहे थे और आज जाँच कारवाई में सफलता मिली और 3 अलग अलग घरों में गौमाता का मांस मिला और उसे पुलिस को सुपुर्द कराया गया। इस कार्रवाई में मुख्य रूप से उपस्थित रामलोचन राकेश तिवारी, जिला संयोजक सौरभ देवांगन, दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव, नगर उपाध्यक्ष इंद्रजीत सोनकर, नगर संयोजक बलदाऊ साहू, सह संयोजक मिलाप निषाद, गौरक्षा प्रमुख नरसिंग सिन्हा शामिल थे।

इधर युवक ने कर ली आत्महत्या


बताया जा रहा है कि कार्रवाई के भय से युवक लोकेश सोनी ( 26 वर्ष ) ने घर पर ही आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सुपेला पुलिस उसे लेकर अस्पताल भागी। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने लोकेश की मौत के लिए बजरंग दल को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर लोकेश की बहन संतोषी सोनी ने कहा कि लोकेश खाता था, पर कहा से लाया था उन्हें नहीं पता। वहीं इस मामले में सुपेला पुलिस का कहना है कि मांस जब्त किया गया है, अब वह गौमांस है या नहीं जांच व परीक्षण के बाद स्पष्ट हो पाएगा। लोकेश सोने की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कहा कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि अभी दोनों बातें स्पष्ट नहीं है। युवक के आत्महत्या के मामले की भी जांच की जाएगी।