सीजी न्यूज ऑनलाइन 19 जनवरी महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। ये आग शास्त्रीय ब्रिज के नीचे लगी। आग की वजह से 40-50 टेंट खाक हो गए। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सीएम योगी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। ये आग शास्त्रीय ब्रिज के नीचे सेक्टर 19 के इलाके में लगी। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय टेंट में आग लगी।
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया।
उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

