छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने बनाई चुनाव व घोषणा-पत्र समिति

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने बनाई चुनाव व घोषणा-पत्र समिति


सीजी न्यूज ऑनलाइन 16 जनवरी । छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनाव समिति और घोषणा-पत्र समिति का गठन कर दिया है। इस संबंध में आदेश छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने जारी किया है।


चुनाव समिति में वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और स्थानीय पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। यह समिति चुनाव रणनीति तैयार करने और उम्मीदवारों के चयन में अहम भूमिका निभाएगी

वहीं, घोषणा-पत्र समिति राज्य के विकास और नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगामी चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार करेगी।