जिले में कोरोना हुआ कमजोर, आज मिले 630 नए संक्रमित मरीज, 677 ने स्वस्थ होकर की वापसी, एक मरीज की मौत
दुर्ग 15 जनवरी । जिले में कोरोना का संक्रमण कमजोर हुआ है । आज जहां कल की तुलना में संक्रमित मरीजों की संख्या कम हुई है। आज जिले में 630 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 677 मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। आज ग्राम सेलूद एक मिशन से 5 महिलाएं एवं एक किशोरी कुम्हारी नर्सिंग कॉलेज से तीन छात्राओं सहित पालिका क्षेत्र है 18, मनसा कॉलेज से दो छात्राएं मैत्री डेंटल कॉलेज अंजोरा दुर्ग से एक छात्र एक छात्रा संक्रमित मिले हैं।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से आज 3955 सैंपल एकत्रित किए गए थे । जिसमें से 630 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जबकि आज एक संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत भी हुई है। उन्होंने कहा कि राहत की बात है कि आज संक्रमित से ज्यादा संख्या में मरीज ठीक हुए हैं । इसके अलावा कुमारी पालिका क्षेत्र से अट्ठारह जिसमें से कुमारी नर्सिंग कॉलेज से तीन छात्राएं सीआईएसफ भिलाई ऑफिस से एक स्टाफ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारी से एक महिला स्टाफ, मनसा कॉलेज दुर्ग से दो छात्राएं , हरी नगर से एक परिवार के तीन सदस्य प्रथम बटालियन से एक जवान, मैत्री डेंटल कॉलेज अंजोरा से एक छात्र एक छात्रा सेलूद गांव से एक मिशन की पांच महिलाएं एवं एक किशोरी, संक्रमित पाए गए हैं। जिले में शहर के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी कई संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। श्री ठाकुर ने नागरिकों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा सावधानी रखने से ही कोरोना सक्रमण को रोका जा सकता है। साथ ही उनके द्वारा टीकाकरण से वंचित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जल्द से जल्द टीके लगाने की अपील की है।

