भिलाई-3 के बहुचर्चित प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि की एसपी ने, दुर्ग पहुंचने पर आरोपी से कई घंटे हुई पूछताछ, कल किया जाएगा न्यायालय में पेश

भिलाई-3 के बहुचर्चित प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि की एसपी ने, दुर्ग पहुंचने पर आरोपी से कई घंटे हुई पूछताछ, कल किया जाएगा न्यायालय में पेश


सीजी न्यूज आनलाईन, 13 जनवरी। छ: महीने पहले पुरानी भिलाई क्षेत्र के प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के बहुचर्चित कांड में दुर्ग पुलिस मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा को दुर्ग पुलिस भिलाई आ चुकी है। आज उससे पूछताछ की गई है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने सीजी न्यूज ऑनलाइन को बताया कि प्रोबीर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। संभवत कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि दुर्ग से आंध्रप्रदेश गई टीम को यह सफलता मिली है। इस मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से एक प्रोबीर शर्मा और पेशे से चाइल्ड स्पेशलिस्ट उसकी पत्नी को काकीनाडा से कल पकड़ा गया था।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा 57 वर्ष पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है। मुख्य 3 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने फरार मुख्य आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए इनाम का ऐलान किया था। यह घटना 19 जुलाई 2024 की है। इस दिन भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। 2 बाइक में सवार 6 आरोपियों ने उनका रास्ता रोक कर पहले गाली गलौज की, फिर लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा था। मारपीट में प्रोफेसर में गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्रोफेसर के शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर आया, दिल्ली के अस्पताल में काफी दिन उनका इलाज चला था। प्रोफेसर पर हमले की घटना के बाद भिलाई पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गौरतलब हो कि दुर्ग पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर रीवा (मध्यप्रदेश) से 19 अगस्त को प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के बयान के आधार पर खुलासा हुआ कि प्रोफेसर पर हमला भिलाई-चरोदा निगम के ठेकेदार प्रोबीर कुमार शर्मा ने करवाया था। इसके चलते थाना भिलाई-3 पुलिस ने प्रोबीर समेत अन्य साथियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचने के कारण धारा 61 (2) बीएनएस जोड़ी है। मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा की गिरफ्तारी के बात भिलाई पहुंचने पर आज दुर्ग पुलिस द्वारा कई घंटे पूछताछ की गई है।

दूसरी तरफ प्रकरण में गिरफ्तारी से बचने प्रोबीर ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की जबकि इसी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में से करण पाठक ने भी जमानत अर्जी दाखिल की मगर दोनों की याचिका खारिज कर दी गई थी।